Pal Pal India

एमसीडी के परिणामों में आप को बहुमत

54 सीटों पर रही आगे, 82 जीती; भाजपा को 62 पर जीत
 
एमसीडी के परिणामों में आप को बहुमत

दिल्ली! दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप 54 सीटों पर आगे है और 82 जीत चुकी है। वहीं, भाजपा 62 पर जीत गई है और 39 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। वह 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से भाजपा का कब्जा था।
किसे कितनी सीटें मिल रहीं
लीड    पार्टी                   जीत
54    आम आदमी पार्टी    82
39    भाजपा                  62
5    कांग्रेस                      4
2    निर्दलीय                   1

-कभी भाजपा, कभी आप आगे रही
सुबह आठ बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए भाजपा और आप में करारी टक्कर देखने को मिली। आरंभ दो घंटे में दोनों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर ब?त बना ली।
-आप के दफ्तर में सुबह से हलचल, पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न
एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद सुबह से ही पार्टीकार्यालय में गहमागहमी शुरू हो गई थी। दफ्तर को पीले व नीले गुब्बारों से सजाया गया। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न का माहौल दिखा।
3. कांग्रेस का दफ्तर सूना 
कांग्रेस का दफ्तर सुबह से ही सूना रहा। दफ्तर के गेट पर ताला लगा दिखा।
4. भाजपा कार्यालय में सुबह कोई नेता नहीं पहुंचा
भाजपा कार्यालय में सुबह कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। कार्यकर्ता बहुत कम दिखे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि एग्जिट पोल में आप की बड़ी जीत दिख रही थी। शायद यह इसका ही असर है। लेकिन हमें विश्वास है कि हम 100 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे नतीजे आते दिखे ऑफिस में हलचल ब? गई।
5. इस बार 3 फीसदी कम हुई वोटिंग
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2017 में 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार 3 प्रतिशत तक कम वोटिंग हुई है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इंतजार कीजिए। हमारी पार्टी को जीत मिलेगी। मेयर बीजेपी का ही बनेगा। नतीजे आने दो। केजरीवाल को हम 100 सीटों से नीचे समेट देंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा- आज देखना ये अहम है कि कांटे की टक्कर में जीत किसकी होती है। एक हिसाब से ये आप की हार है। वे कहते थे, हम 200 सीटें लाएंगे। ऐसे लोगों का चेहरा देखना चाहिए।
दिल्ली में बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, हमने कोरोना काल में भी कचरे के निपटारे के लिए काम किया। हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा- मेयर आप का होगा। बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी 180 से पार जाएगी। आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान कह नहीं सकते।