Pal Pal India

दो वर्ष का हुआ सौंदर्य शिक्षा तकनीक में अव्वल वीएलसीसी इंस्टीट्यूट

 संचालक मयंक गोलछा ने तीसरे वर्ष में की नई योजनाओं की घोषणा
 
  दो वर्ष का हुआ सौंदर्य शिक्षा तकनीक में अव्वल वीएलसीसी इंस्टीट्यूट
 बोले, अब संस्थान आधारित वीजा पर विदेशों में रोजगार का भी होगा प्रबंध
सिरसा 05 जून सौंदर्य तकनीक व शिक्षा में नवाचारों के साथ विद्यार्थियों की प्राथमिक पसंद वीएलसीसी इंस्टीट्यूट सिरसा ने अपनी स्थापना के अपने दो वर्ष पूर्ण कर लिए और तीसरे वर्ष में विद्यार्थियों को नवीन तकनीक के साथ अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने का मंच प्रदान किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को वीएलसीसी संस्थान के संचालक मयंक गोलछा ने अपने संस्थान में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी एवं वेलनेस शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अनेक स्वर्णिम अवसर हैं और वीएलसीसी संस्थान इसके लिए उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध करवाता है। मयंक गोलछा ने कहा कि मौजूदा समय में जब शासकीय नौकरियों के अभाव को महसूस किया जा रहा है, ऐसे में वीएलसीसी संस्थान विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है और अनेकानेक विद्यार्थियों को  मेकअप, हेयर, स्किन, नेल आर्ट एवं ब्यूटी वेलनेस जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष की अवधि के दौरान संस्थान के कई विद्यार्थियों ने दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य बड़े शहरों में प्रतिष्ठित सैलून और अकादमियों में नियुक्तियां पाई हैं जबकि कुछ विद्यार्थी फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मयंक गोलछा ने बताया कि उनके कई विद्यार्थी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा कुछ ने अपने स्वयं के ब्यूटी वेंचर्स भी शुरू किए हैं।
बॉक्स
योग्य विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था
मयंक गोलछा ने इस अवसर पर संस्थान के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने पर विद्यार्थियों के लिए संस्थान की ओर से मेरिट स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत योग्य विद्यार्थियों को 50 फीसदी तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति का चयन 10वीं/12वीं के अंकों, एप्टीट्यूड एवं स्किल असेसमेंट तथा करियर के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं और शुरुआती विद्यार्थियों के लिए समर स्किल कैंप भी शुरू किया जा रहा है, जिसमें ब्राइडल मेकअप, कॉकटेल मेकअप, नेल आर्ट, ट्रेंडी हेयरस्टाइल और चॉकलेट
फेशियल जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्स शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जून से आरंभ होने वाले इस कैंप की अवधि 4 से 7 दिन होगी तथा इस कैंप का हिस्सा बनने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया जाएगा।
बॉक्स
विदेशों में भी रोजगार की होगी व्यवस्था
संस्थान प्रबंधक मयंक गोलछा ने इस मौके पर बताया कि संस्थान ने अपने योग्य व पात्र विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए संस्थान स्तर पर ही वीजा की व्यवस्था की घोषणा की जिसके तहत अब सौंदर्य शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक कोर्सिज के आधार पर उन्हें विदेशों में भी रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, प्लेसमेंट सहायता, अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसर, उद्यमिता विकास तथा महिला सशक्तिकरण पर फोकस करेगा। इस दौरान प्रबंधन मंडल में शरीक सुश्री दीक्षा ने भी संस्थान द्वारा मौजूदा समय में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे कार्यों एवं प्रशिक्षण का विस्तृत ब्यौरा दिया।