Pal Pal India

विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की अहम भागीदारी: सिंगला

 -राष्ट्रीय कार्यसमिति में अशोक अग्रवाल पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
 
  विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की अहम भागीदारी: सिंगला 

डबवाली 01 नवंबर
विश्व भर के अग्रवाल/वैश्य समाज की एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा दिल्ली के रोहिणी में स्थित होटल सेवन सीज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि इस बैठक में 25 राज्यों एवं 7 अन्य देशों से पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में शामिल संस्था के सभी प्रतिनिधियों सहित अन्य देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अशोक अग्रवाल को संस्था का आगामी 3 वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज में सदैव व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आईवीएफ जैसे संगठन समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 
    सिंगला ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आईवीएफ का उद्देश्य वैश्य समाज को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में संगठन की भागीदारी को व्यापक बनाना है। सभी प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पंजाब प्रदेश से राज्य महामंत्री हरकेश मित्तल, अमित गोयल, दीपक अग्रवाल सहित अन्य प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए। राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि संस्था की पंजाब राज्य कार्यकारिणी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, माझा क्षेत्र के चारों जिलों, दोआबा क्षेत्र के चारों जिलों एवं मालवा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए तीन-तीन जिलों के प्रभारी नियुक्त करने उपरांत पंजाब राज्य में संस्था का सदस्यता अभियान शुरु किया जाएगा जिसमें अग्रवाल वैश्य समाज के सभी बंधुओं को संस्था की सदस्यता प्रदान की जाएगी।