usha mahna journalist New Delhi

दिल्ली पुलिस हिन्दू संगठनों को प्रदर्शन की अनुमति दे।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्टीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में दिल्ली पुलिस की आलोचना की गयी, जो देशद्रोही टुक़ड़े - टुकड़े गिरोह के खिलाफ 17 जुलाई को किये जा रहे हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन को स्वीकृति नहीं दे रही।
बैठक में श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि जन्तर मन्तर सभी के लिये निर्धारित धरना प्रदर्शन का स्थल है। यहां विदेशी फंडिंग से चल रहे प्रदर्शन को जिस प्रकार से दिन रात बिना पुलिस की अनुमति के चलने दिया जा रहा, वहीं हम हिन्दू संगठनों को केवल 4 घन्टें प्रदर्शन करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। यह वो भेदभाव है जिसमें दिल्ली पुलिस उन देशद्रोहियों का साथ दे रही है जो शान्ति मार्च के बहाने संसद पर हमला करके संसद को श्मशान बनाने के अफजल गुरू के सपने को साकार करने जा रहे हैं। जबकि दिल्ली पुलिस जानती है कि किस प्रकार से सोनम वागचुक ने लद्दाख में हिन्सा की थीं। किस प्रकार से आम आदमी पार्टी का संयोजक सी आई ए का ऐजेन्ट अरविन्द केजरीवाल अन्ना आन्दोलन की आड़ में देश की लोकतांत्रिक सरकार को गिराने जा रहा था।
हिन्दू संगठनों ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी से अनुरोध किया कि वों केजरीवाल गैंग के इस आन्दोलन को हल्के में मत ले। यह वो ही गिरोह है जिसने 26 जनवरी 2021 को लालकिले से पुलिस वालों को मार मार के भगा दिया था। आज यह गिरोह राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री निवास से चन्द कदमों की दूरी पर ही बैठा हुआ है। इस गिरोह को भारत को नेपाल और बंगलादेश बनाने में ज्यादा देर नहीं लगगी।

