usha mahna journalist New Delhi

नई दिल्ली, 10 जुलाई अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में सोनम वांगचुक के 20 जुलाई के संसद कूच के आह्वान को गम्भीरता से लिया गया।
बैठक में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने खुशी जतायी कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक की। किन्तु आज देश के लिये सबसे बड़ा खतरा संसद भवन, प्रधान मंत्री निवास, और राष्ट्रपति भवन से चन्द कदमों की दूरी पर बैठा ये सोनम वांगचुक है। जो नेपाल और बंगला देश की तरह लद्दाख में आग लगाने का माहिर मंजा हुआ खिलाड़ी है। जिसका एक मात्र उद्देश्य दिल्ली में भी नेपाल और बंगलादेश की तरह जेन जेड आन्दोलन करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को शेख हसीना की तरह देश छोड़कर भागने को मजबूर करना है।
बैठक में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के साथ वें सभी सी आई ए की फंडखोर देशद्रोही ताकते खड़ी हैं जो अन्ना आन्दोलन के दौरान अमेरीकी ईशारे पर भारत की लोकतांत्रिक सरकार गिराने जा रही थी। जन्तर-मन्तर पर आकर अभिजीत दीपके को समर्थन देने वाले प्रशान्त भूषण, योगेन्द्र यादव, संजय सिंह, अरूंधति राय, अमरीका के फंडखोर किसान नेता आदि वो चेहरे हैं, जो नक्सली ईसाई आतंकवादियों के मास्टर माइंड रह चुके है। सरकार की विदेशी अनुदान की नई नीति से बौखलाये इन सबका एक ही बयान है कि दिल्ली को घेर लो। दिल्ली की तरफ कूच करो।
बैठक में सनातन धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मानिक देशमुख ने कहा कि सरकार को दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई आई टीएन श्री मुकेश जैन की सोनम वांगचुक के बारे में दी चेतावनी को बहुत गम्भीरता से लेना चाहिये। जैन साहब वो शख्स है जिन्होंने अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ जन्तर मन्तर पर उस समय प्रदर्शन करके इन देशद्रोहियों के नक्सली ईसाई आतंकवादी चेहरे को बेनकाब किया था जब पूरा देश रामलीला मैदान में बैठकर अन्ना ही अन्ना की माला जप रहा था। आज देश से जो अमेरीकी नक्सली ईसाई आतंकवाद का खात्मा हुआ है और मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक अमेरीकी नागरिकों पर आतंकवादियों की मदद करने के मामले में मुकदमें दर्ज हुए हैं। इसमें इनके द्वारा लिखित पुस्तकें ’’शातिर अन्ना हजारे का नक्सली ईसाई आतंकवाद’’ और ’’देशद्रोही केजरीवाल का अमेरीकी नक्सली ईसाई आतंकवाद’’ और इन आतंकवादियों के खिलाफ सरकार को दिन-रात आगाह करने का बहुत बड़ा योगदान है। इसके लिये श्री मुकेश जैन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिये।
बैठक में अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा कि लद्दाख में आग लगाने वाले सोनम वांगचुक का वी वी आई पी इलाके से सटकर बैठे होना राष्ट्र और दिल्ली की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा है। अभिजीत दीपके के साथ वो ही अमेरीकी सी आई ए की ऐजेन्ट नक्सली ईसाई आतंकवादी ताकते हैं जिन्होंने रोना विल्सन और गौतम नवलखा के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मारने की साजिश रची थी। इनका एक ही सपना है। जिसको अफजल गुरू अंजाम देने चला था। संसद को श्मशान बनाना। इस बार पूरी तैयारी करके आयी यें वो ही देशद्रोही ताकते हैं जो किसान आन्दोलन की आड़ में ट्रैक्टर रैली को पुराने किले तक ले जाकर गणतन्त्र दिवस को सलामी मंच पर हमला करने की साजिश को अंजाम देने जा रहे थे। हाल ही में वेनजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को जिस प्रकार से अमेरीका ने रातों-रात उठवा लिया यही सब सी आई ए का ऐजेन्ट अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक और अरविन्द केजरीवाल, प्रशान्त भूषण, योगेन्द्र यादव, संजय सिंह, अरूंधति राय के साथ मिलकर करने जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ, झारखण्ड ओर तेलंगाना में खाली बैठे अपने नक्सली ईसाई आतंकवादियों को भी यें देशद्रोही बड़ी सख्या में छात्रों के भेष में लाकर संसद पर बड़ा नक्सली हमला करेंगें।
बैठक में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता ने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत भारत का मीडिया अन्ना आन्दोलन की तरह इस बार भी देश को गुमराह कर रहा है। देश का मीडिया राम मन्दिर के चन्दा चोरी के मामले में देश को उलझाकर संसद पर हमला करने की इन देशद्रोहियों की साजिश को छुपा रहा है। हम हिन्दू संगठनों को केजरीवाल गैंग की इस साजिश को उजागर करना चाहिये।
बैठक में हिन्दू संगठनों ने फैसला किया कि इसी 17 जुलाई को अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक अरविन्द केजरीवाल, प्रशान्त भूषण, योगेन्द्र यादव, संजय सिंह और अरूंधति राय की संसद पर हमला करने की देशद्रोही साजिश के खिलाफ जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री और भारत के मुख्य न्यायधीश को ज्ञापन दिया जायेगा। हिन्दू संगठनों ने दिल्ली पुलिस से भी अनुरोध किया कि वो हम हिन्दू संगठनों को जन्तर मन्तर पर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे।

