Pal Pal India

मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढहा, 14 की मौत

 
मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढहा, 14 की मौत

आइजोल, 23 अगस्त। मिजोरम के सारंग इलाके में बुधवार को रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने इस हादसे में 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हुई है। यह हादसा पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास हुआ है। 

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोडऩे वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन राहत अभियान चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इस पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गार्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गार्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी अधिक है।