पुंछ की नियंत्रण पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो भारी हथियारों से लैस आतंकवादी ढ़ेर, हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद
Jan 31, 2025, 13:58 IST

उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और आज सुबह अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा था।
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तेजी से हमला किया जिसके बाद भीषण और भारी गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि रात भर अभियान जारी रहा जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि अब तक इलाके की तलाशी में कई हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद हुए हैं।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024