Pal Pal India

जंतर-मंतर पर छात्रों से हुए दुव्र्यव्हार से देश हुआ शर्मसार: जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा

 भडक़े इनेलो कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी, उपायुक्त को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
 
 जंतर-मंतर पर छात्रों से हुए दुव्र्यव्हार से देश हुआ शर्मसार: जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा

 सिरसा 23 जुलाई इंडियन नेशनल लोकदल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने छात्र संगठन आईएसओ के साथ जंतर मंतर पर

जारी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक मामले को लेकर उपायुक्त, सिरसा को
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो कार्यालय में एकत्रित होकर वाहनों द्वारा उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व जोरदार नारेबाजी की। इनेलो कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद तथा पेपर लीक

दोषियों को सजा दो आदि के नारे लगाए। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने
किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो की छात्र विंग आईएसओ जिलाध्यक्ष अजय चौधरी थे। उपायुक्त ने
ज्ञापन लेकर कहा कि वे इनेलो की भावनाओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते

हुए जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक को लेकर शांतिपूर्वक

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज हुआ, गैस के गोले छोड़े गए, महिलाओं व छात्रों के कपड़े फाड़े गए, उन्हें
पीटा तक गया यह घटना रूह कंपा देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह
कम है। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही किसानों, छात्रों और आम आदमी के हित की बात की

है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर लोकतंत्र का गला घोटने का जो कारनामा किया गया उसे देश और दुनिया में
ने देखा। इस घटना से भारत का सिर शर्मा से झुक गया है। इस समय देश का जनमानस इस शर्मसार घटना
से उबल रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिह चौटाला ने छात्रों के इस आंदोलन को

समर्थन देते हुए छात्रों की इस लड़ाई में भाग लेने का आह्वान किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर

आज इनेलो कार्यकर्ताओं को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस रोष प्रदर्शन में

डबवाली के हल्काध्यक्ष मंदर सरां, कुलदीप गोदारा, हरमीत पंडोरीवाल, जसविंद बिंदु, गुरविंद्र सिंह, गुरतेज सिंह,

होशियार खोड, धर्मवीर नैन, प्रैस प्रवक्ता महावीर शर्मा, विशाल भाट, दीपक सहारण, राजप्रीत रोड़, जेपी कंग,

रीवल सिंवर, मुख्तयार सिंह सहित संख्या आदि ने भाग लिया।