Pal Pal India

*आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन और प्रशासन के बीच वार्ता संपन्न: बकाया वेतन और भत्तों पर बनी सहमति*

 
  *आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन और प्रशासन के बीच वार्ता संपन्न: बकाया वेतन और भत्तों पर बनी सहमति*
सिरसा 08 मई सीटू एवम सहयोग सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन हरीयाणा को महीला एवं बाल विकास विभाग प्रशासन द्वारा बातचीत का न्योता भेजा गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी कवीता रानी की अध्यक्षता में युनीयन प्रति मंडल ओर प्रशासन की मांग मुद्दों पर वार्ता हुई आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर युनियन जिला प्रधान वीरों देवी जिला सचिव प्रमीला चौधरी उप प्रधान प्रेम लता सचिव अनती देवी ऐलनाबाद ब्लाक प्रधान सिता देवी सर्व कर्मचारी संघ नेता राजेश भाकर, रणवीर फगोडीया प्रशासन की तरफ़ से जिला कार्यक्रम अधिकारी कवीता रानी,सिडीपीओ सुदेश रानी,सहायक विनोद कुमार, सुपरवाइजर लता रानी ,सहीत अन्य वार्ता में शामिल हुए 
इन मुद्दों पर बनी सहमति 
 -स्टेट के बिल बन चुके हैं और आगामी बुधवार तक सैलरी खातों में आ जाएगी। डोगल (DOGEL) की प्रक्रिया भी एक-दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
-हैल्पर से वर्कर की पदोन्नति जल्द की जाएगी
 -केंद्र सरकार की ओर से बकाया 7-8 माह के वेतन के लिए बजट की मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि आज शाम तक दो माह का पैसा आ जाएगा, बाकी बजट मिलते ही डाल दिया जाएगा।
 - वर्ष 2022 से 2024 तक की वर्दी की राशि बजट आते ही जारी कर दी जाएगी। ईंधन (Fuel) के पैसे के लिए दिसंबर 2025 में डिमांड भेजी जा चुकी है, जो एक सप्ताह में खातों में पहुंचने की संभावना है।
 -मोबाइल खर्च 2025-26 की प्रथम तीन माह की राशि खातों में डाल दी गई है। जून माह तक का बकाया भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
 -लंबित प्रोत्साहन राशि  जून-जुलाई में बजट प्राप्त होते ही वर्कर और हेल्पर्स के खातों में भेज दी जाएगी।
  -प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक स्तर पर CDPO/सुपरवाइजर के साथ वर्करों की समस्याओं पर बैठक होगी। जिला स्तर पर हर तीन माह में यूनियन के साथ मीटिंग आयोजित की जाएगी।
 -वर्करों की जनगणना में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
 - जिन केंद्रों में पानी और शौचालय की समस्या है, वहां सुपरवाइजर को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जर्जर हालत वाले केंद्रों को -नियमानुसार नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 -केंद्रों के लिए 12 प्रकार के रजिस्टरों और बच्चों के लिए कुर्सी-खिलौनों की मांग मुख्यालय भेजी जा रही है। बिजली बिलों का भुगतान भी अब विभाग द्वारा ही किया जाएगा।
बाक्स -- युनीयन प्रति मंडल के साथ मुद्दों को लेकर वार्ता सकारात्मक रही है जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उनके पत्र जारी कर दिए जाएंगे 
कवीता रानी - जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिरसा 
बाक्स --लगातार वर्कर एंड हैल्पर युनियन आन्दोलनरत है मुद्दों को लेकर प्रशासन से वार्ता हुई है यधपी प्रशासन इसे गंभीरता से नही लेता तो जिला स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा