सिडनी आगमन पर स्वामी ध्यान प्रेमानंद महाराज का भव्य स्वागत,
Dec 12, 2025, 13:45 IST

सिडनी 12 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया में गूँजी सनातन की वाणी फतेहाबाद। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम फतेहाबाद (नंगली दरबार) के वरिष्ठ संत स्वामी ध्यान प्रेमानंद महाराज जी के सिडनी पहुंचने पर श्रद्धालु भक्तों ने भव्य स्वागत किया। यूरोप में सनातन संस्कृति का परचम लहराने के बाद अब स्वामी जी के ऑस्ट्रेलिया आगमन से भारतीय समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सिडनी एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद भक्त जनों ने स्वामी जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजकों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, स्वामी ध्यान प्रेमानंद महाराज लगभग एक महीने तक सिडनी, मेलबोर्न, एडिलेड सहित विभिन्न शहरों में सत्संग एवं प्रवचनों के माध्यम से हिंदू संस्कृति, अध्यात्म और सनातन मूल्यों का प्रचार करेंगे। विदेशों में बसे भारतीयों के बीच स्वामी जी के प्रवचनों को लेकर विशेष उत्साह है। भक्त जनों का कहना है कि स्वामी जी का आगमन ऑस्ट्रेलिया में सनातन संस्कृति की गूंज को और प्रखर करेगा। आयोजकों ने बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपनी जड़ों से जोडऩा और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है।

