आय से अधिक संपत्ति मामले में विक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
Feb 2, 2026, 20:35 IST

नई दिल्ली, 02 फरवरी उच्चतम न्यायालय के जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी है।
आज सुनवाई के दौरान मजीठिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एस मुरलीधर ने कहा कि मजीठिया पिछले सात महीने से हिरासत में हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला राजनीतिक दुश्मनी की वजह से दर्ज किया गया है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ काफी गंभीर आरोप हैं और मजीठिया के पास आय से अधिक 790 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि ये काफी गंभीर मामला है। ड्रग्स की संपत्ति की जांच करनी है। तब कोर्ट ने पूछा कि आप मजीठिया को जेल के अंदर क्यों रखना चाहते हैं। तब दवे ने कहा कि धमकियां मिल रही हैं। जांच करने वाले अधिकारियों को धमकियां दी जा रही हैं। इस पर मुरलीधर ने कहा कि धमकी मजीठिया को दी जा रही है