Pal Pal India

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती फूल खुराना सम्मानित

 
  शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती फूल खुराना सम्मानित

सिरसा। 05 सितंबर भारत विकास परिषद, शहीद भगत सिंह शाखा सिरसा की ओर से सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती फूल खुराना जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके निवास स्थान पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर, श्रीफल उपहार एवं पौधा भेंट कर  सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य अश्वनी शर्मा जी, संरक्षक एवं सेवानिवृत्त एस.ई.  वी.के. जग्गा जी, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ओम प्रकाश मेहता, श्री सुनील कुमार तथा श्री विकास रहेजा , डॉ.गौरव खुराना, श्रीमति कोमल खुराना उपस्थित रहे।
परिषद के सदस्यों ने कहा कि श्रीमती फूल खुराना जी ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका कार्यकाल शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सेवा की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
श्रीमती फूल खुराना जी ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण एवं गौरव का विषय है।