Pal Pal India

सांगली में तेज रफ़्तार वाहन नहर में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

 
 सांगली में तेज रफ़्तार वाहन नहर में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
मुंबई, 29 मई  सांगली में तासगांव-मनेराजुरी रोड पर चिंचनी इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक महिला घायल है, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस के अनुसार सांगली जिले के तासगांव निवासी राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल किसी काम से मंगलवार को सपरिवार घर से बाहर गए थे। मंगलवार को देर रात करीब 12.30 बजे वे वापस घर लौट रहे थे कि अचानक चिंचनी के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और नहर में गिर गया। इस घटना की जानकारी बुधवार को सुबह एक शख्स को हुई और उस शख्स ने गांव वालों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को नहर में गिरे वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया।
वाहन में सफर कर रहे राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60), सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55), प्रियंका अवधूत खराडे (उम्र 30), राजीव विकास पाटिल (उम्र 2), ध्रुव पाटिल (उम्र 3) और कार्तिकी (उम्र 1) की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना में घायल स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30) को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।