सिरसा का बेटा अभिन मेहता टीवी इंडस्ट्री में चमकाएगा नाम
स्टार प्लस के शो “तोड़ कर दिल मेरा” में समीर का किरदार निभाएंगे
Apr 30, 2026, 20:24 IST

सिरसा 30 अप्रैल शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां के होनहार युवा अभिन मेहता अब फिल्म नगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रहे हैं। अभिन मेहता, जो कि शहर के जाने-माने सेतिया पैलेस और लक्ष्मी टैंट हाउस से जुड़े महेश मेहता के बेटे हैं, अब छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
अभिन मेहता को स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक “तोड़ कर दिल मेरा” में अहम भूमिका मिली है। इस शो में वह “समीर” नामक किरदार निभाते नजर आएंगे। यह धारावाहिक रोजाना शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। अभिन के इस चयन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिरसा शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।
अभिन की सफलता के पीछे उनके परिवार की सांस्कृतिक विरासत भी अहम भूमिका निभाती है। उनके दादा स्व. हाकम राय मेहता ने लगभग 40 वर्षों तक सिरसा के प्रसिद्ध रामा क्लब में भगवान राम का किरदार निभाकर कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिन मेहता अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
शहरवासियों को उम्मीद है कि अभिन मेहता अपनी मेहनत और प्रतिभा से सिरसा का नाम देशभर में रोशन करेंगे और भविष्य में बड़े पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे