हरियाणा के मुख्यमंत्री के कायल हुई सिख संगत, मुख्यमंत्री का झुककर किया स्वागत सबको भावुक कर गया

सिरसा 20 जून
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन के दौरान सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सरदार प्रकाश सिंह साहूवाला तथा गुरु नानक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान एवं प्रख्यात समाजसेवी सरदार सुरेंद्र सिंह वैदवाला ने किया।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अत्यंत विनम्रता एवं सम्मान के साथ गुरुघर के सेवकों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का सहज, सरल एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार उपस्थित संगत के बीच चर्चा का विषय बन गया। विशेष रूप से उनका झुककर अभिवादन करना और श्रद्धापूर्वक संवाद करना सभी को प्रभावित कर गया।
प्रतिनिधिमंडल ने मानवता की सेवा, जरूरतमंदों के कल्याण तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक परियोजनाओं से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जनहित एवं सेवा कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
सिख संगत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक सम्मान उसके व्यवहार और जनता के प्रति समर्पण से होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को "पंथ दी चढ़दी कला" एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

