Pal Pal India

राजकीय महिला महाविद्यालय में सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 100, 200 व 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने दिखाया दमखम, खेलों के साथ स्वरोजगार को अपनाने का आह्वान

 
 राजकीय महिला महाविद्यालय में सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 100, 200 व 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने दिखाया दमखम, खेलों के साथ स्वरोजगार को अपनाने का आह्वान

 सिरसा,30 सितंबर 
 राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में महाविद्यालय की सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद, स्कीपिंग रेस, लेमन रेस तथा थ्री-लेग रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने की, जबकि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निदेशक श्री देव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी।
मुख्य अतिथि श्री देव कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से स्वरोजगार एवं कौशल आधारित अवसरों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा एवं रुचि के अनुरूप नए अवसरों की तलाश कर अपने लिए रोजगार के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार होती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
100 मीटर दौड़: बी.ए. तृतीय वर्ष की रितु ने प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रियंका ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़: रितु प्रथम, कोमल द्वितीय तथा अनिता तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़: बी.ए. प्रथम वर्ष की आशा ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट: शैली ने प्रथम, निकीता ने द्वितीय तथा रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप: पलक प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
हाई जंप: रितु ने प्रथम, अनिता ने द्वितीय तथा रेणु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
स्कीपिंग रेस: पलक प्रथम, जन्नवी द्वितीय तथा रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं।
लेमन रेस: प्रियंका ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा आरजू कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
थ्री-लेग रेस में छात्राओं ने जोड़ियों में भाग लिया। प्रतिभागियों ने आपसी तालमेल, संतुलन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रितु को बेस्ट एथलीट चुना गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेलकूद समिति प्रभारी प्रो. सुनील कुमार तथा समिति के सदस्यों प्रो. सोनू, डॉ. कपिल कुमार सैनी, डॉ. सतपाल एवं प्रो. निर्मला का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. रोहताश, प्रो. किरण एवं डॉ. कपिल कुमार सैनी ने किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल ने विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं के प्रदर्शन का कुशलतापूर्वक मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता की पूर्व तैयारियों में प्रो. सादा सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं मैदान की व्यवस्थाओं में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र, डॉ सादा सिंह एवं उनके सहयोगी विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के माली विनोद कुमार के साथ सूरतसिंह , यशपाल  ने भी खेल मैदान एवं आयोजन स्थल की तैयारियों में अथक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. दशरथ, प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. प्रीत कौर, प्रो. अंकिता, प्रो. मोहिना, प्रो. किरण कालरा, प्रो. यादविंदर सिंह  प्रो  परदीप कुमार , प्रो. रोहताश,  प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. रमनदीप, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. मनीषा , सौरभ सिंह, प्रो.  ऋषिता ,  प्रो. मनीषा, प्रो. सिमरन, प्रो. कुमकुम, प्रो. लक्ष्मी देवी, प्रो. सोनू ,  निर्मला रानी , मीनू , किरण बाला , प्रो. मुकेश सुथार, प्रो सतपाल , प्रो कपिल सैनी , प्रो सुनील सोनी, किरण बाला ,  बलजीत सिंह (असिस्टेंट), सुखविंदर कौर (लिपिक), अंकुश मेहता (लिपिक), ललित कुमार (लिपिक), ऋतु रानी (सेवादार), प्रोमिला (लाइब्रेरी अटेंडेंट), विनोद कुमार (सेवादार), सोहन सिंह (चौकीदार), यशपाल (चौकीदार) एवं विनोद कुमार (माली) उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रीत कौर तथा जनसंपर्क अधिकारी के सहायक ललित कुमार ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग दिया। मुख्य अतिथि श्री देव कुमार शर्मा के साथ उनके पीए सतवीर कुमार, विकास शर्मा तथा गनमैन पाला राम उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा डबवाली जिला के सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बाहर से डॉ कृष्ण कुमार डूडी रिटायर्ड प्राध्यापक , यशपाल रोज रिटायर्ड प्राध्यापक, समाज सेवी रंजीत सिंह टक्कर  भी कार्यक्रम में मोजूद रहे  
कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया।