Pal Pal India

कर्मचारी संगठनो के आन्दोलन देख निगम प्रशासन की बढ़ रही चिन्ता

 20 मई को हजारों बिजली कर्मी अम्बाला बिजली मंत्री निवास पर करेंगे कुच- भाकर 
 
कर्मचारी संगठनो के आन्दोलन देख निगम प्रशासन की बढ़ रही चिन्ता
 ऐलनाबाद:- प्रदेश भर में बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर है एक तरफ जहां भयंकर गर्मी दूसरी तरफ़ विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी आए दिन बढ़ रही दुर्घटना के चलते बिजली कर्मचारी संगठन सरकार , निगम प्रशासन के सामने मजबूती के साथ मुद्दों को लेकर लगातार आन्दोलन में है बढ़ते विरोध प्रदर्शन के दबाब को देखकर चारो निगमो के प्रबंध निदेशको ने युनियन के साथ बैठक भी करी है कर्मचारी संगठन ठोस परिणाम चाहते हैं 

 सर्व कर्मचारी संघ एवम् इलैक्ट्रिसिटी फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बन्धित आल हरीयाणा पावर कार्पोरेशन युनियन के द्वारा प्रदेश भर के बिजली कर्मी अम्बाला बिजली मंत्री आवास पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे बिजली युनियन के राज्य उप प्रधान बाबूलाल, वरिष्ठ नेता एस एस बेदी , सर्कल सचिव मदनलाल कंमबोज ने संयुक्त रूप से बताया कि तैयारीयां पुरी कर ली है प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के फैसले अनुसार कच्चे कर्मचारियों को स्थाई करने की पोलिसी बनाने, स्थाई कर्मचारी के बराबर के सभी प्रकार के भत्ते कच्चे कर्मचारियों को मिले जिसको लेकर प्रदेश भर में बिजली युनीयन का आन्दोलन जारी है  बिजली युनियन केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेश भाकर ने बताया की प्रदेश के बिजली कर्मी हजारो की संख्या बल के साथ केबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर मुद्दों को लेकर ज्ञापन देंगे 
मुख्य मांगे - दो‌ वर्ष की सेवा पुरी कर चुके सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को स्थाई करो 
-सथाई कर्मी के बराबर कच्चे कर्मीयों को वेतन भत्तों का लाभ दो-माननीय हाई कोर्ट एवम सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार कच्चे कर्मीयों को पक्का करने तक समान काम समान वेतन मिले- जोखीम भत्ता पांच हजार लागू हो सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने सहीत खाली पदों पर स्थाई भर्ती सहीत अन्य मुद्दे 

बन्द बाक्स -- एक ही संगठन  होने के कारण आन्दोलन के दबाब में नगर पालिका सफाई कर्मी एवम् फायर कर्मीयो पक्का करने की सरकार से संगठनों की बनी सहमति अब बिजली कर्मी आन्दोलन में सरकार पर बन रहा दबाब 

बाक्स -- पुरे प्रदेश भर में बिजली युनीयन लगातार आन्दोलन में है प्रदेश सरकार संज्ञान नहीं लेती तो अम्बाला बिजली मंत्री आवास पर हजारों कर्मी विरोध जताने सहीत आगामी आन्दोलन की रणनीति बनाते हुए आन्दोलन तेज किया जाएगा - राजेश भाकर केन्द्रीय कमेटी सदस्य बिजली युनियन हरीयाणा