सिरसा क्लब में आत्मीयता और उल्लास के बीच मनाया संजय अरोड़ा का जन्मदिन

*अंतरंग मित्र मंडली ‘चाय पर चर्चा’ समूह ने केक काटकर किया अभिनंदन, फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर दी शुभकामनाएं*
*सिरसा, 26 अक्टूबर।* पंजाब केसरी के क्षेत्रीय प्रभारी संजय अरोड़ा का जन्मदिन सोमवार को सिरसा क्लब में अंतरंग मित्र मंडली ‘चाय पर चर्चा’ समूह द्वारा बड़े ही आत्मीय और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने एक मंच पर एकत्रित होकर संजय अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मित्र मंडली के सदस्यों ने केक काटकर, फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा, इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा, दैनिक पल-पल के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद बियानी, गुरु नानक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वैदवाला, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखक गुरविंदर सिंह घुम्मन, मनोवैज्ञानिक रविंद्र पुरी, सिरसा क्लब के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल डूमरा, चिंतक गुरजीत मान, शाम मेहता और राजन मेहता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मित्रों ने कहा कि जन्मदिन केवल जीवन का एक और वर्ष पूरा होने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास और रिश्तों की मिठास को मजबूत करने का भी उत्सव है। कार्यक्रम में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मित्रता और सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली। संजय अरोड़ा ने सभी मित्रों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

