संदीप चौधरी ने अपने 60वें जन्म दिवस पर रक्तदान किया
Jul 2, 2026, 14:50 IST

डबवाली
पैट्रो डीलर एवं समाजसेवी संदीप चौधरी द्वारा आज अपने 60वें जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय सामान्य अस्पताल में ब्लड बैंक में जाकर वहां उपचाराधीन एक महिला मरीज के लिए रक्तदान किया। युवा रक्तदान सोसायटी के संस्थापक सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि संदीप चौधरी द्वारा प्रति वर्ष संस्था द्वारा 23 दिसंबर को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि मानव रक्त में 'ओ-नेगेटिव' ब्लड ग्रुप बहुत कम मनुष्यों में पाया जाता है इसलिए इस ब्लड ग्रुप का अति महत्व है। संदीप चौधरी समय-समय पर आपात कालीन समय में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करते आ रहे हैं।

