चन्द्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचे साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया
हमले के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का उप्र के कई जनपदों में प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग
Jun 29, 2023, 15:11 IST

लखनऊ, 29 जून। उत्तर प्रदेश की सियासत में नयी पार्टी के रुप में उभर कर आ रही भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर पर हमले के विरोध में कई जनपदों में प्रदर्शन हुआ। लखनऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर में जिला मुख्यालयों पर पहुंचें कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया और चन्द्रशेखर की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की। वहीं चन्द्रशेखर का कुशलक्षेम जानने पहलवान खिलाड़ी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहारनपुर अस्पताल पहुंचे हैं।
प्रदेश में विभिन्न जनपदों में प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं का ज्ञापन में कहना है कि उनके संगठन के मुखिया पर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है। हमले में चन्द्रशेखर बाल-बाल बच गए हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऐसे में जेड प्लस जैसी सुरक्षा भीम आर्मी के मुखिया को मिलनी चाहिए।
साक्षी और बजरंग पुनिया ने जाना कुशलक्षेम
सहारनपुर जनपद के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किये गये भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर से मिलने पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया पहुंचें। दोनों पहलवानों ने चन्द्रशेखर से मिलकर कुशलक्षेम जाना और उनकी घटना के संबंध में जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
राजनीतिक दलों के नेता भी हालचाल लेने पहुंच रहे अस्पताल
भीम आर्मी के मुखिया के जख्मी होने की घटना के बाद राजनीतिक दलों के लोगों का भी सहारनपुर के अस्पताल में पहुंचना हो रहा है। एक के बाद एक चर्चित चेहरों को अस्पताल में देखा जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से चन्द्रशेखर को स्वस्थ्य करने में जुटा हुआ है।