Pal Pal India

मंत्री के पीएस के नौकर के घर मिले 30 करोड़ रुपये

 
  मंत्री के पीएस के नौकर के घर मिले 30 करोड़ रुपये
रांची, 6 मई। रांची में सोमवार को ईडी ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उनके नौकर जहांगीर, संजीव लाल के करीबी मुन्ना सिंह, पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर रेड हुई है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से 30 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी थी। बाद में कैश वैन बुलाई गई जिससे पैसों को बैंक ले जाया गया।  वहीं मुन्ना सिंह के घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं। इधर कैश जब्त होने पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम है और पहले भी दो मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। अनुभव के आधार पर ही उन्हें नियुक्त किया गया था। अब ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है, उसके बाद देखेंगे क्या होता है। 
ईडी ने आज जिन 9 ठिकानों पर छापा मारा, उनमें रांची के पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह के आवास भी शामिल है। वो मंत्री के पीएस का करीबी है। उसके घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं। मुन्ना सिंह ठेकेदार हैं। 
इनके घर हुई रेड
संजीव लाल (मंत्री आलमगीर आलम का पीएस) दीनदयाल नगर और कांके रोड स्थित आवास
जहांगीर आलम (आलमगीर आजम के पीएस का सर्वेंट), सैयद रेजीडेंसी, गाड़ी खाना चौक
मुन्ना सिंह, तेजस्विनी अपार्टमेंट, पीपी कंपाउंड मेन रोड
विकास कुमार, इंजीनियर पथ निर्माण विभाग का आवास, सेल सिटी
कुलदीप मिंज, इंजीनियर बोड़ेया रोड स्थित आवास
इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर रेड हुई है।