Pal Pal India

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने डबवाली के शहीदी चौक, गांधी चौक एवं डा. इंद्र चंद्र शास्त्री के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया

 
 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने डबवाली के शहीदी चौक, गांधी चौक एवं डा. इंद्र चंद्र शास्त्री के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया

 डबवाली 29 सितंबर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के प्रतिनिधियों ने डबवाली पहुंच कर संस्था द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पार्क में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक एवं विद्वान डा. इंद्र चंद्र शास्त्री, शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक एवं संस्था द्वारा स्थापित शहीदी चौक में पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि इन प्रतिनिधियों का डबवाली पहुंचने पर उनके कार्यालय में सभी को पटके पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों में लुधियाना से राज्य सचिव हरकेश मित्तल, लुधियाना के जिला सचिव अमित गोयल, सुशील कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल, मानसा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंगला, अश्विनी जिंदल, कमल गर्ग, धर्मपाल सिंगला, रिषभ सिंगला शामिल थे। सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था द्वारा डबवाली में स्थापित सभी चौक देखकर वह गदगद हुए हैं कि ऐसे महान शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं को देखकर यहां पहुंचने वाले लोगों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। सभी प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सुरेंद्र सिंगला सहित डबवाली शाखा के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।