राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक
Apr 26, 2023, 13:39 IST

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपनी सादगी और विनम्रता के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक शोक संदेश में संयुक्त रूप से कहा कि अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और कार्य से पंजाब के सार्वजनिक जीवन और देशभर में अपनी सादगी और विनम्रता से विशेष स्थान बनाने वाले प्रकाश सिंह बादल लंबे समय तक अपने गुणों के लिए याद किए जाएंगे। उनके निधन से देश के राजनीतिक जीवन में एक समर्पित, अनुभवी व्यक्तित्व की कमी लम्बे समय तक महसूस की जाएगी।
संदेश में उन्होंने कहा कि हम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहने की शक्ति मिले। उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो।