पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान में दिखा जबरदस्त उत्साह, 7555 उम्मीदवार मैदान में
May 26, 2026, 14:21 IST

चंडीगढ़, 26 मई पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राज्य में हो रहे इन स्थानीय निकाय चुनावों को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन चुनावों में कुल 7555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना और परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। कुल उम्मीदवारों में से 79 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार इन चुनावों के लिए कुल 35,45,567 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और 220 अन्य मतदाता शामिल हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 1,316, कांग्रेस के 1,550, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 1,528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पोलिंग स्टेशनों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 740 बूथों को संवेदनशील और 275 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन चुनावों के लिए करीब 35,000 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 32,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र परिसर में पहुंच जाएंगे, उन्हें वोट डालने का अवसर दिया जाएगा।