प्रियंका पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में रमेश बिधूड़ी के घर के बाहर प्रदर्शन
Jan 6, 2025, 21:12 IST
नई दिल्ली, 6 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में आज दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता के खिलाफ नारेबाजी की और उनका टिकट रद्द किए जाने की मांग की।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां सोमवार को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में विधूड़ी द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। उन्होंने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ नारेबाजी की सेंट्रल दिल्ली में बिधूड़ी के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर काला पेंट छिड़क दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिधूड़ी के घर के मुख्य द्वार पर काले रंग से "महिला विरोधी" भी लिख दिया। लाकड़ा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में बिधूड़ी द्वारा की गई टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिधूड़ी का अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और असभ्य व्यवहार करने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के बारे में बिधूड़ी का बयान बेहद शर्मनाक है, उन्हें अपनी इस घटिया सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए। अक्षय लाकड़ा ने कहा कि जब तक भाजपा नेता माफी नहीं मांगते, तब तक युवा कांग्रेस इसी तरह विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
इससे अलग एक विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के छात्र संगठन, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने बिधूड़ी की टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में प्रदर्शन किया और भाजपा से आगामी चुनावों के लिए उनका टिकट रद्द करने की मांग की। एनएसयूआई ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा से आगामी चुनावों के लिए कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से बिधूड़ी का टिकट तुरंत रद्द करने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
वरिष्ठ भाजपा नेता और कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रविवार को कहा था कि अगर वह अगले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होते हैं तो वह सुनिश्चित करेंगे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सड़कें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के "गालों" की तरह चिकनी होंगी।" हालांकि रविवार रात में बिधूड़ी ने इस बयान पर खेद व्यक्त किया था।