बंगाल आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नागरिक सम्मान देने की तैयारी में ममता सरकार
Wed, 15 Mar 2023

कोलकाता, 15 मार्च। पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार बंगाल आ रही हैं। राष्ट्रपति 27 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगी। उसी शाम राज्य सरकार की ओर से उन्हें नागरिक सम्मान दिया जाएगा।
नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने हाथों से यह सम्मान देने वाली हैं। उन्होंने ही इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देशभर में आलोचना हुई थी। खासकर ममता कैबिनेट में सहयोगी अखिल गिरी के बयान को लेकर विवाद गहराया था इसीलिए अब जबकि राष्ट्रपति बंगाल आ रही हैं तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी तरफ से बेहतर संदेश देने की कवायद में जुट गई हैं।