इनेलो की दो दिवसीय बैठकों संबंधी तैयारियांं मुकम्मल: जसवीर सिंह जस्सा

सिरसा 08 अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में सिरसा जिला की अहम भूमिका होगी और इस कार्यक्रम के लिए पूरे इनेलो जिला संगठन में उत्साह पाया जा रहा है। शनिवार को जारी बयान में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में ऐतिहासिक होगा जिसमें न केवल हरियाणा भर से लाखों लोग पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जस्सा ने कहा कि इस जयंती कार्यक्रम को लेकर सभी पांचों हलकों की बैठकें लेकर उनकी ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को हमेशा की भांति ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से इनेलो के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा भी कल 9 व 10 अगस्त को सिरसा दौरे पर रहेंगे।
बॉक्स
पांचों हलकों की बैठकों का ये रहेगा कार्यक्रम
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तौर पर तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। जस्सा ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व पदेशाध्यक्ष माजरा 9 अगस्त को सुबह 10 बजे डबवाली में अनाजमंडी में, दोपहर 2 बजे रानियां हलका की बैठक वहां की अनाजमंडी में व शाम 4.30 बजे ऐलनाबाद हलके के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक मल्लेकां अनाजमंडी में लेंगे। इसी प्रकार 10 अगस्त को भी दोनों इनेलो नेता सिरसा व कालांवाली हलके की संयुक्त बैठक सुबह 10 बजे सिरसा के डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाएंगे।
बॉक्स
हजारों की संख्या में वाहन पहुंचेंगे
इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि इस जयंती कार्यक्रम में सिरसा की भागेदारी विशेष होगी। 27 सितंबर को सिरसा इनेलो संगठन के सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन व रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं हजारों वाहनों में एक पर्व की मानिंद नूंह पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। जस्सा ने बताया कि इससे पूर्व रोहतक में हुई जयंती कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक बनाने में सिरसा की विशेष भूमिका रही थी।

