Pal Pal India

प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

पंजाब के पूर्व सीएम का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार; नड्डा, पवार और सीएम मान भी पहुंचे
 
प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

लंबी (मुक्तसर)। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव बादल में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनका उनके ही किन्नुओं के बाग वाले खेत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब सीएम भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राकांपा चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। वे पंजाब के 5 बार सीएम रहे। बादल जीवन में 11 बार विधायक बने। वह एक बार मलोट, 5 बार गिदड़बाहा और 5 बार लंबी विधानसभा सीट से जीते। 75 साल के सियासी जीवन में बादल सिर्फ दो चुनाव 1967 और 2022 में हारे।

A

A

A

FD

केंद्रीय मंत्री भी शोक जताने पहुंचे

हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी भी बादल परिवार से दुख साझा करने के लिए पहुंचे। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को नमन किया। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी पहुंच सुखबीर बादल के साथ दुख जाहिर किया। अंतिम संस्कार के मौके पर बड़े सियासी नेताओं के पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।

JK

D