मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में हिंसा के बीच मतदान संपन्न
Updated: Nov 17, 2023, 21:31 IST

भोपाल/रायपुर, 17 नवंबर। मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत ईसीएम में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6 बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई बूथों पर झगड़ा हुआ। कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हिंसा हुई। उधर छत्तीसगढ़ में भी आईईडी बलास्ट में एक जवान शहीद हो गया।
मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.66 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक 82 प्रतिशत वोट आगर मालवा जिले में डाले गए हैं। सबसे कम भिंड जिले में 58.41 प्रतिशत वोट पड़े। रतलाम जिले की सैलाना सीट पर सबसे ज्यादा 85.49 प्रतिशत वोटिंग हुई। भिंड सीट पर सबसे कम 50.41 प्रतिशत वोट डाले गए। हालांकि मतदान प्रतिशत बढऩे की संभावना है।
भोपाल में मतदान केंद्र हिंद कॉन्वेंट स्कूल में विवाद का एक वीडियो सामने आया। जिसमें मंत्री विश्वास सारंग युवक पर हाथ उठाते हुए नजर आए। इंदौर-4 विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। वीडियो में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। छतरपुर के राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा की गाड़ी चला रहे पार्षद की कुचलने से मौत हो गई। इस मामले में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके 18-20 साथियों पर केस दर्ज किया गया है। उज्जैन और खरगोन में हार्ट अटैक से एक-एक वोटर की, तो रायसेन के सिलवानी में पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट से एक युवक की जान चली गई। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला कर दिया। छिंदवाड़ा में बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नकुलनाथ को भाजपाइयों ने रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। मुरैना जिले के दिमनी के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई। बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित तीन सीटों- बैहर, लांजी और परसवाडा में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। मंडला जिले के नक्सल प्रभावित 55 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर भी मतदान 3 बजे थम गया था।
इंदौर-4 विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने उनको लाठी भांजकर खदेड़ा। वीडियो में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद के बाद जूनी इंदौर थाने पर भी हंगामा हो गया।
छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 68.15 प्रतिशत वोटिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 70 सीटों पर 67.34 प्रतिशत वोटिंग हुई है। गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, बलौदाबाजार में मतदान की लाइन में लगी एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। 2018 के आंकड़ों की बात करें तो पिछली बार की अपेक्षा इस बार 70 सीटों पर 7.83 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। 2018 में इन सीटों पर 75.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार सबसे कम वोटिंग 58.83 प्रतिशत रायपुर में और सबसे ज्यादा धमतरी में 79.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिंद्रानवागढ़ के नक्सल प्रभावित 9 बूथों पर 91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। जिन 70 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें से 51 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। बिंद्रानवागढ़ के नक्सल प्रभावित होने के चलते सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान था। वोटिंग खत्म होने के बाद बड़े गोबरा से पोलिंग टीम को जवान बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर जम्मू निवासी जवान जोगिंदर सिंह (45) पुत्र दिलीप सिंह शहीद हो गए। ब्लास्ट के बाद पोलिंग पार्टी को धमतरी के तुमड़ी बहार के रास्ते सुरक्षित निकाला।