Pal Pal India

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

 
  शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डबवाली 28 सितंबर 
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश भक्त शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्म दिवस पर स्थानीय वैष्णो माता मंदिर हाल में संस्था के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकू के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें नमन किया गया। 
संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल ने उन द्वारा अपने साथियों राजगुरु, सुखदेव के साथ मिलकर आजादी आंदोलन में दिए गए अमूल्य सहयोग एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए उन्हें अंग्रेज सरकार द्वारा दी गई फांसी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहीद देश की अमूल्य धरोहर हैं जिन्हें समय-समय पर हमें याद करना चाहिए। पीएनबी के रि. एजीएम परमजीत कोचर ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारत देश में ऐसे महान योद्धा हुए हैं जिन्होंने सदैव स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश की रक्षा में अहम भूमिका अदा की है। 
संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर महान देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में ऐेसे आयोजन कर उन्हें याद किया जाता है। क्योंकि इन शहीदों को याद करने से समाज में देश भक्ति का संदेश जाता है। उन्होंने इस अवसर पर पहुंचे सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के व्यस्त जीवन में समय निकाल कर ऐसे आयोजनों में पहुंचना सबसे बड़ा योगदान है। सभा में सोमनाथ गर्ग, राम गोपाल मित्तल, सुरेश जिंदल पटवारी, रोहित जिंदल बबलू, अनिल सिंगला, अमृतपाल घुमियारा, पवन गार्गी, राकेश बांसल, सुखवंत सिंह चीमा, सुरेंद्र मित्तल, संतोष शर्मा, चंद्रप्रकाश जैन, प्यारे लाल सेठी, सर्वप्रीत सेठी, विक्की सिंगला तोता एवं सन्नी सिंगला सहित सभी ने शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के समापन पर प्रमुख समाजसेवी प्रवीण गर्ग नाथा द्वारा जलपान का आयोजन किया गया।