Pal Pal India

आज शाम बजे चंद्रमा पर लैंड होगा हमारा चंद्रयान

साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा भारत 
 
आज शाम बजे चंद्रमा पर लैंड होगा हमारा चंद्रयान 

नई दिल्ली, 23 अगस्त। हमारा चंद्रयान-थ्री आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर लैंड कर लेगा। चंद्रयान को 14 जुलाई 3. 35 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा व प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर व प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

इंजन काम नहीं करेंगे तो भी लैंड करेगा चंद्रयान
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल होता है, सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता, फिर भी विक्रम लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के अंतिम 19 मिनट सांसें रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी/घंटा होगी। चांद को छूते समय यह 10 किमी/घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव इसरो कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने ही कंप्यूटर से अपनी जगह का चयन करेगा।