Pal Pal India

एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में, इसे जनआंदोलन बनाएंः शिवराज

 
  एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में, इसे जनआंदोलन बनाएंः शिवराज
नई दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को देश की प्रगति और विकास के लिए आवश्यक बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के संसाधनों, समय और ऊर्जा की बर्बादी करते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में लोगों को आना चाहिए और इसे जन आंदोलन बनाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने शनिवार को इंटरनेशनल आंबेडकर सेंटर में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर आयोजित उद्यमियों और व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय कलेक्टर से लेकर सभी कमर्चारियों तक सबकी ड्यूटी लगाती है, सब चुनाव आयोग के अधीन हो जाते हैं, शिक्षक, इंस्पेक्टर, सब मतदाता सूची तैयार करने में लग जाते हैं। जब 5 साल में एक बार चुनाव हों, तो एक बार मतदाता सूची तैयार होगी, इससे मतदाता सूची के नाम पर झगड़े खत्म हो जाएंगे। हर 4 महीने में चुनाव होने के कारण, एक अनुमान लगाया गया है कि 5 साल में इन चुनावों में 4.5 लाख करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं और यह लगातार बढ़ रहा है। यह करदाताओं का पैसा है। उन्होंने दावा किया कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' राष्ट्रहित में है और इसे देशवासी भी मान रहे हैं। जो वक्त चुनावों में लगेंगे वो वक्त लोगों की सेवा में लगना चाहिए।
उन्होंने बार-बार चुनाव की परिस्थिति को देश के विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा माना है। उन्होंने कहा कि आज 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए सभी वर्ग सामने आ रहे हैं। सभी का मानना है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से देश का विकास तेज गति से होगा। बार-बार चुनाव को लेकर जो झगड़े होते हैं, वे समाप्त होंगे। जनप्रतिनिधि और सरकारी अमला का ज्यादा समय लोगों की सेवा में लगना चाहिए। यह समय देश के विकास में लगना चाहिए। आज मतदात ासमझदार हैं। उन्ह ेंकोई भ्रमित नही ंकर सकता है। विपक्षी दल मतदाता के समझ पर प्रश्न उठाते हैं।
स्वदेशी अपनाने को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रथम है, अगर सभी संकल्प कर लें कि अपने देश में बनी चीजें ही खरीदेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्वदेशी अपनाओं, राष्ट्र संकल्प होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर विचार करने के लिए गठित कोविंद कमेटी ने सभी चीजों का हल निकाला है। इसमें सभी समस्याओं का हल है। इसलिए लोगों को राष्ट्रहित में एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करना चाहिए।