12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूज्य गुरु जी ने स्वयं योग कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

डेरा सच्चा सौदा में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने स्वयं विभिन्न योग क्रियाएं कर लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने योग को निरोग जीवन का आधार बताते हुए सभी को दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। सुबह सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूजनीय माता आसकौर जी आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अजय गोपलानी व डा. शशी कांत ने योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।
- योग में शिक्षण संस्थान की उपलब्धियां रहीं आकर्षण का केंद्र
योग दिवस समारोह के दौरान डेरा सच्चा सौदा के शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की गई। पूज्य गुरु जी से प्रशिक्षण प्राप्त करके वयोवृद्ध योगा प्रशिक्षक 94 वर्षीय इलम चंद इन्सां ने सैंकड़ों इंटरनेशनल व नेशनल स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान ने अब तक देश को 11 अंतरराष्ट्रीय योग स्टार दिए हैं। संस्थान के खिलाड़ियों ने 8 वर्ल्ड कप और 6 एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 38 स्वर्ण, 54 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन किया है

