राघव चड्डा समेत आआपा के तीन सांसदों का नितिन नवीन ने किया स्वागत
Apr 24, 2026, 20:04 IST

नई दिल्ली, 24 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।
इससे पहले राघव चड्ढा समेत तीनों सांसदों ने कान्स्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर आआपा छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। यहां से तीनों सांसद भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष नितिन नवीन और तीनों सांसदों के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई।
राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले आआपा के अन्य राज्यसभा सदस्यों में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ आआपा के दो-तिहाई से अधिक सदस्य हैं जो भाजपा में विलय करने को तैयार हैं। राघव ने कहा,
“हमने निर्णय लिया है कि हम राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए स्वयं को भाजपा में विलय करते हैं।”
उन्होंने कहा कि आआपा को कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से सींचा और हमने अपनी जवानी के 15 साल दिए। उन्होंने कहा कि आआपा अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है।