Pal Pal India

नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से किया सम्मानित

 
 नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से किया सम्मानित
नई दिल्ली, 19 मार्च श्रीमती नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने प्रदान किया।  यह सम्मान उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से उनकी उत्कृष्ट मानवीय पहलों और सामाजिक विकास, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, हेल्थकेयर, ग्रामीण परिवर्तन, कला और संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया । इस समारोह में 40,000 ट्राइबल छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्यों और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से किया सम्मानित
श्रीमती नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने प्रदान किया।  यह सम्मान उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से उनकी उत्कृष्ट मानवीय पहलों और सामाजिक विकास, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, हेल्थकेयर, ग्रामीण परिवर्तन, कला और संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया । इस समारोह में 40,000 ट्राइबल छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्यों और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।