Pal Pal India

उत्तराखंड बस हादसे में नौ लोगों की मौत, 25 घायल

 
  उत्तराखंड बस हादसे में नौ लोगों की मौत, 25 घायल

देहरादून, 17 नवंबर  उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 120 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार तड़ते करीब 3:15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। सुबह करीब 4:50 बजे गूलर पुल के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गूलर गाड़ (पहाड़ी जलधारा) में जा गिरी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर थाने की पुलिस, अग्निशमन विभाग, आपदा राहत दल और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। शिवपुरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को करीब एक घंटे के भीतर दुर्घटनास्थल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए गूलर पुलिस चौकी में रखवाया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दुर्घटना पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4278 और व्हाट्सएप नंबर 9084670331 जारी किए हैं। इसके अलावा जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के नंबर 01376-234793, 01376-233433 तथा मोबाइल नंबर 9456533332, 8126268098, 7465809009 और 7983340807 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मृतकों का विवरण
1. विक्की (37), निवासी चंदौसी, संभल (उत्तर प्रदेश)।
2. राज राय (56), निवासी जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)।
3. राजेंद्र सिंह (48), बस चालक, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग।
4. अनुज भंडारी (27), परिचालक, निवासी बड़ल बवाणी, शिवपुरी, टिहरी।
5. पुन्नू (55), निवासी मैखंडी, कीर्तिनगर, टिहरी।
6. सुशील प्रताप सिलोडी (55), निवासी गोपेश्वर, चमोली।
7. दीपक गुप्ता (55), निवासी मध्य प्रदेश।
8. विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
9. रोहित कश्यप (35), निवासी चंदौसी, संभल (उत्तर प्रदेश)।
घायल की सूची
1. मो. वहाब अंसारी, पुत्र उस्मान अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
2. प्रत्यूश, पुत्र सुभाष, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर।
3. अभिषेक, पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर।
4. संतोष कुमार, पुत्र नरेश प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
5. राहुल कुमार, पुत्र उपेंद्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
6. बुधन मुर्मू, पुत्र देवान मुर्मू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
7. राजकुमार, पुत्र काली चरण, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ऊपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
8. नूरजहां, पत्नी विशाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम।
9. आयरा, पुत्री नूरजहाँ, उम्र 3 वर्ष, निवासी उपरोक्त।
10. पंकज नेगी, पुत्र पूरण नेगी, उम्र 31 वर्ष, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
11. जतिन, पुत्र जीतपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
12. वीरेंद्र सिंह, पुत्र मुरली सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग।
13. खुशी भट्ट, पुत्री दीपक भट्ट, उम्र 19 वर्ष, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
14. सागर सिंह, पुत्र अनिल दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
15. मुन्ना सिंह, पुत्र शंकर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ऊपर मजियारा, थाना दुमका, झारखंड।
16. अर्जुन सौरन, पुत्र प्रधान सौरन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
17. परेश मराठी, पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
18. आर्यन गुप्ता, पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
19. रमेश चंद, पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
20. रामा प्रसाद घोष, पुत्र बटु, उम्र 62 वर्ष, निवासी कोलकाता।
21. पंकज कण्डपाल, पुत्र जगदीश, उम्र 42 वर्ष, निवासी ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल।
22. आशा पंत, पत्नी भुवन पंत, उम्र 64 वर्ष, निवासी ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल।
23. अंजू, पत्नी नवीन कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
24. दर्शन सिंह, पुत्र बच्ची सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25. नवीन, पुत्र कैलाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
रेफर किए गए घायल: क्रम संख्या 21 से 25 तक के पांच घायलों को एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।