सांसद कुमारी सैलजा ने प्रभुवाला व लितानी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा सोमवार को हिसार के गांवों प्रभुवाला और लितानी पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रभुवाला के दिवंगत पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता राजेश भूटानी तथा लितानी से कांग्रेस कार्यकर्ता रघुवीर नैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दोनों परिवारों को सांत्वना दी।कुमारी सैलजा सबसे पहले गांव प्रभुवाला पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व सरपंच स्वर्गीय राजेश भूटानी के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे गांव लितानी पहुंचीं जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय रघुवीर नैन के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सांसद कुमारी सैलजा ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा की दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। स्वर्गीय राजेश भूटानी और स्वर्गीय रघुवीर नैन अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका जाना समाज और कांग्रेस परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।इस दुखद अवसर पर सांसद कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ काँग्रेस नेता चंद्र हर्ष,कर्ण सिंह नैन,एचपीएससी के पूर्व सदस्य चौधरी जगन्नाथ,पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ,सुरेश गर्ग,हरिकिशन,वीरेंद्र सेलवाल,डॉक्टर जयभगवान,मनोज राठी,भूपेंद्र गंगवा,कृष्ण सातरोड,ईश्वर खेदड़,बलजिंदर ठरवी,जगबीर मलिक,रामदेव मित्तल,राजेश चाड़ीवाल,सुरेंद्र सेलवाल,बलजीत पूर्व पार्षद,नरेश पातड़,जगदीश बिश्नोई,विजेंद्र कपूर,मनोज राठी,कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर एडवोकेट बजरंग इंदल सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

