अचानक आग लगने से सौ से अधिक घर जलकर राख
Apr 20, 2024, 19:48 IST

पश्चिम चंपारण(बगहा), 20 अप्रैल गंडक पार स्थित मधुबनी प्रखंड के चिवरही पंचायत के बिनवलिया गांव में शनिवार को आग ने काफी तांडव मचाया है। आग ने एक सौ से अधिक घर को अपने आगोश में ले लिया है। देखते ही देखते सभी घर जलकर राख हो गये।
ग्रामीणों के अनुसार तेज और गर्म चल रही पछिया हवा ने आग में घी डालने का काम किया है। लोगों का सबकुछ जलकर खाक हो गया है।घटना के बाद लोगों में काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया विजय यादव ने दी है।मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना नदी थाना और अग्निशमन दल को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची नदी थाना पुलिस तथा अग्निशन विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
मधुबनी प्रखण्ड के उप प्रमुख प्रतिनिधि बिरगुन गद्दी ने बताया कि बिनवलिया गांव पूरी तरह से आग में जलकर राख हो गया है,जिसमे लोगों कोई सामान नही बच पाया है।आग में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। इस घटना में तकरीबन सौ से ज्यादा घर जला है, जिनकी सूची तैयार कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि सभी अग्निपीड़ितों को सरकार से मिलनेवाली जो भी सहायता होगी उसे प्रदान कराई जायेगी।