फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल ने पाया आग पर काबू
Updated: Feb 2, 2025, 20:16 IST

पुलिस के अनुसार धाबास में शाम करीब 5.33 बजे एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें करीब दो किमी दूर से ही नजर आ रही थी। आग की सूचना पर बिंदायका से 2, वीकेआई से 1, मानसरोवर से 5, बाइस गोदाम से 2 और झोटवाड़ा से दो दमकल मौके पर पहुंची। दमकलों ने करीब एक घंटे से ज्यादा के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी देवांग ने बताया कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में चार लोग काम कर रहे थे। आग लगते ही दो लोग बाहर आ गए और एक महिला व एक पुरूष आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटों में घिरने से दोनों झुलस गए। दमकल कर्मियों ने मिलकर उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है। यह फैक्ट्री मोहित आहुजा की है। इसमें प्रिटिंग प्रेस के काम आने वाले उपकरणों की मरम्मत की जाती है। आग से लाखों रुपए के उपकरण जल कर राख हो गए। फैक्ट्री में हुए नुकसान की जानकारी ली जा रही है। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024