Pal Pal India

अनेक ने थामा इनेलो का दामन

 इनेलो नेता अभय चौटाला ने किया अभिनंदन
 
  अनेक ने थामा इनेलो का दामन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व रानियां के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कालांवाली हलके के गांव नरेलखेड़ा, भावदीन, ढाणी माजरा, ढाणी खुह के अनेक लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडक़र इनेलो का दामन थाम लिया। डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने वालों में बूटा सिंह, जसविंद्र सिंह, बलजीत सिंह लाडी, दलजीत सिंह, रविंद्रपाल सिंह रिंकू, दर्शन सिंह, हरविंद्र सिंह छिंदा, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, साधु सिंह, दर्शन सिंह, सुखबीर सिंह, नानक सिंह, जितेंद सिंह व साहिलप्रीत सिंह शामिल हैं। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले उपरोक्त सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन के बीच पहुंचाएं और नवीन लोगों को पार्टी से जोडक़र पार्टी को पहले से कहीं अधिक बुलंद करें। सभी ने एकस्वर में इनेलो को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, मास्टर गुरतेज, शेर सिंह डिंग आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।