Pal Pal India

मानसा की अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका गोयल को 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया

 
 मानसा की अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका गोयल को 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया

 डबवाली17 सितंबर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा विख्यात उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र से सांसद रहे ओपी जिंदल की स्मृति में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले युवाओं को 'ओपी जिंदल अवाड' देकर सम्मानित किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि इस कड़ी में मानसा की अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका गोयल आईएएस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया गया। अवार्ड में स्मृति चिन्ह, फुलकारी एवं तिरंगा किट शामिल थे। उन्होंने बताया कि कृतिका गोयल मधुर भाषी एवं मिलनसार अधिकारी होने के साथ-साथ अपने प्रशासनिक कार्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा से निश्चित समय पर करने के लिए विशेष पहचान रखती हैं। इस अवसर पर मानसा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंगला, जगत राम गर्ग, नरेंद्र गुप्ता एवं मनोज जिंदल डबवाली भी उपस्थित रहे। 
    सिंगला ने बताया कि कृतिका गोयल के पिता आरपी गोयल हरियाणा से  रि. अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश हैं। उनके पति आयुष गोयल आईएएस, भाई गौतम गोयल आईपीएस एवं भाभी वर्षा गोयल रेलवे में डिवीजन कमिश्नर है। सिंगला ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले समाज के युवाओं को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए जरुरत अनुसार एक-एक लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की जाती है। आज तक संस्था द्वारा 123 युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए यह राशि प्रदान की जा चुकी है। संस्था द्वारा उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में जरुरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ अग्रवाल/वैश्य समाज को संगठित करने के लिए समय-समय पर सफल आयोजन किए जाते हैं