Pal Pal India

बेटियों को उनकी इच्छा के मुताबिक उड़ान भरने दे आगे बढ़ने दें--अर्चना गुप्ता बेटियां पढ़ेंगी ,तभी आगे बढ़ेंगी ---अर्चना गुप्ता

 इसके लिए माता-पिता को बेटों पर विश्वास करना और उनका सहयोग करना जरूरी।
 
 बेटियों को उनकी इच्छा के मुताबिक उड़ान भरने दे आगे बढ़ने दें--अर्चना गुप्ता बेटियां पढ़ेंगी ,तभी आगे बढ़ेंगी ---अर्चना गुप्ता
 पानीपत-6 जून भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में एसडी विद्या मंदिर, सेक्टर-12, पानीपत में अग्रवाल समाज द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अग्रवाल समाज से जुड़े विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक  एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में भाग लिया।

अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अवसर, विश्वास और स्वतंत्रता प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर किया गया निवेश समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यदि बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए तो वे उम्मीदों से कहीं अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि सभी महिलाएं तो खुश है इसके साथ-साथ सभी पुरुष भी खुश है इसका मतलब भाजपा संगठन ने जो अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बनाने का सही निर्णय लिया है एवं अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।  पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि ईमानदारी से मेहनत व कार्यशैली अच्छी होना आगे बढ़ने की निशानी होती है|

गौ सेवा सोसाइटी के प्रधान रामनिवास गुप्ता एवं सतीश गोयल ने कहा कि कई वर्षों बाद अग्रवाल समाज ने एक मंच पर एकजुट होकर इतना बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना पानीपत और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है तथा उनके नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

एसडी एजुकेशन सोसाइटी के पवन गर्ग ने अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद तक का सफर अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से तय किया है। जो सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अग्रवाल संगठन के प्रधान विकास गोयल ने कहा कि अर्चना गुप्ता का अध्यक्ष बनना समाज के लिए बहुत ही बड़ा गौरव की बात है। साथ ही पूरा पानीपत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता है।

कार्यक्रम में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, चैयरमैन  ज्योति शर्मा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, सुरेंद्र मित्तल, श्रीभगवान अग्रवाल,  जगदीश जैन,  हरपाल ढांडा, राजेश गोयल, अनुप गर्ग, रामनिवास गुप्ता ,नरेश सिंगला,काकू बंसल सहित  गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अग्रवाल संगठन के प्रधान विकास गोयल, सियाराम गुप्ता, पार्षद नवल जिंदल,सुरेश काबरा,संदीप जिंदल एडवोकेट,
 एस.पी. बंसल, हरिओम तायल, सुरेश तायल, सतीश चंद्रा, हरिमोहन, अमरनाथ गुप्ता, अतुल मित्तल, वीरभान सिंगला, सुमित जिंदल, अनिल बंसल,,भाजपा नेता संजय अग्रवाल, शिव कुमार मित्तल, मनोज सिंगला, आशु गुप्ता, ईश्वर अग्रवाल, सतबीर गोयल (सबको रोशनी फाउंडेशन), नितेश मित्तल, राजीव गुप्ता, दिनेश बंसल, काकू बंसल, वेद मित्तल, आदर्श गुप्ता (प्रधान, रामलीला कमेटी),  एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह के अंत में डॉ. अर्चना गुप्ता को विशाल पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छों एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया