अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरीं कुमारी सैलजा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून, 16 अक्टूबर। सिरसा की सांसद, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बाइक एवं स्कूटर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम सामने आने के दावे किए जा रहे हैं, उस दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करना उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का अपमान है।
कुमारी सैलजा ने कहा, "भाजपा सरकार बताए कि सीबीआई जांच कहां तक पहुंची और जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें बचाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है? उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के बजाय सवालों के घेरे में आए व्यक्ति की ताजपोशी क्यों की गई? भाजपा सरकार याद रखे, जब जनता खड़ी होती है तो बड़े-बड़े तख्त और ताज पलट जाते हैं। अंकिता को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा

