सिद्धबली धाम में कुमारी शैलजा ने की पूजा, देश की सुख-समृद्धि की कामना
Apr 10, 2026, 14:01 IST

चंडीगढ़, 10 अप्रैल।
सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने आज प्रातः उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धबली धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के उत्तराखंड के कई नेता भी मंदिर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उन्नति और देश के बेहतर भविष्य के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।