देहरादून पहुंचीं कुमारी शैलजा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटीं
May 31, 2026, 13:07 IST

देहरादून, 31 मई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के प्रस्तावित 4 जून के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा चार दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं।
देहरादून पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुमारी शैलजा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अपने दौरे के दौरान कुमारी शैलजा विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगी तथा राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप देंगी। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कुमारी शैलजा का यह दौरा उसी कार्यक्रम की सफल तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।