Pal Pal India

कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया से खट्टर का फोटो हटाया

 
 कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया से खट्टर का फोटो हटाया
 प्रस्तुति: चन्द्र शेखर धरणी

वरिष्ठ,स्वतंत्र पत्रकार

"हरियाणा में वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई
ने उन्होंने फेसबुक और एक्स हैंडल की कवर ईमेज से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर का फोटो हटा दिया है।"हरियाणा भाजपा के सीनियर नेताओं से किनारा कर रहे हैं। इसके संकेत उन्होंने रात को अपने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दिए हैं। "इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्‌डा का भी फोटो रिमूव कर दिया है। अब कवर ईमेज में सबसे आगे अपने पिता स्व. चौधरी भजनलाल का फोटो लगाया है, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का फोटो लगाया है।""मोदी और शाह के फोटो पहले की तरह कवर ईमेज में हैं, मगर नड्‌डा और खट्‌टर का फोटो हटाने को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा स्पष्टीकरण के बाद संतोष भी जाहिर कर चुके हैं।

इब जापान बनेगा म्हारा पार्टनर !
हरियाणा मैं लगातार निवेश बढ़ान में लगे सरकार के बड़े साहब यानि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इब जापान नू एक और ऑफर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के निवेशकों नै हरियाणा म्हं निवेश करन का न्यौता देते हुए साफ कह दिया कि हरियाणा अब जापानी कंपनियों खातर सबसे भरोसेमंद ठिकाणा बन चुका सै। मुख्यमंत्री बोले कि भारत-जापान की दोस्ती केवल व्यापार तक सीमित ना सै, बल्कि दिलां तै जुड़ी साझेदारी सै। मुख्यमंत्री के इस नए प्रयास की प्रदेश की चौपालों में जमकर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी अर हरियाणा की तेज रफ्तार तरक्की मिलकै नए जमाने का इंडस्ट्रियल सिस्टम तैयार कर सकै सै। उन्होंने कहा कि मजबूत सप्लाई चेन तै स्मार्ट, ग्रीन अर समृद्ध भविष्य बनैगा। उन्होंने जापानी निवेशकों नै हरियाणा म्हं नवाचार, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी अर सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र म्हं पार्टनरशिप खातर खुला न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने यो भी क्हा कि अगर भारत-जापान साझेदारी का सबसे बढ़िया मॉडल कहीं दिखै सै, तै वो हरियाणा सै। आज प्रदेश म्हं करीब 394 जापानी उद्योग अर 600 तै ज्यादा जापानी बिजनेस प्रतिष्ठान काम कर रहे सैं। इसी कारण हरियाणा जापानी कंपनियों की पहली पसंद बनता जा रह्या सै। उन्होंने अपनी पिछले साल अक्टूबर की जापान यात्रा का जिक्र करया अर बताया कि वहां जापानी कंपनियों तै जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यात्रा के दौरान जापान की 9 बड़ी कंपनियों नै हरियाणा म्हं करीब 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री बोले कि जापानी कंपनियों का भरोसा ही हरियाणा नै “होम अवे फ्रॉम होम” बना रह्या सै। नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार केवल बिजनेस-टु-बिजनेस या सरकार तै सरकार वाले रिश्त्यां तक सीमित ना रहना चाहवै सै। हरियाणा सरकार “एच-2-एच यानी हार्ट टू हार्ट” रिश्त्यां नै ज्यादा महत्व देवै सै। मुख्यमंत्री बोले कि हरियाणा निवेश, उद्योग अर रोजगार के मामले म्हं लगातार आगे बढ़ रह्या सै अर जापान के साथ मिलकै विकास की नई इबारत लिखैगा।

हरियाणा में 'कॉकरोचों’ का पहला विधायक !
हरियाणा की राजनीति म्हं अब “कॉकरोच जनता पार्टी” नै लेकै नई बहस छिड़ गई सै। सोशल मीडिया तै शुरू हुआ ये डिजिटल मूवमेंट अब प्रदेश की सियासत तक पहुंच गया सै। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने खुद नै “कॉकरोचों का पहला विधायक” बता दिया, जिसकै बाद राजनीति म्हं चर्चाएं और तेज हो गई सैं। अर्जुन चौटाला ने कहा कि वो उस जनरेशन तै सैं, जिण नै आलसी अर “कॉकरोच” कहकै ताना मारा गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज म्हं कहा कि अगर युवाओं नै कॉकरोच कहा जा रह्या सै, तै वो खुद नै कॉकरोचों का पहला विधायक मानते सैं। साथ ही उन्होंने सीजेआई के कथित बयान पर भी आपत्ति जताई। आपना बता दें कि  सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनां तै “कॉकरोच जनता पार्टी” खूब ट्रेंड कर री सै। इस पार्टी के नाम तले मीम, पोस्ट अर वीडियो वायरल हो रहे सैं। दावा किया जा रह्या सै कि महज कुछ दिनां म्हं इस डिजिटल मूवमेंट नै करोड़ों फॉलोअर्स मिल गए। खास बात ये सै कि युवाओं म्हं इसका जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रह्या सै। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियां भी खुलकै प्रतिक्रिया देण लागी सैं। रोहतक तै कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर तंज कसा। दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा कि “नोटबंदी और वोट बंदी के बाद अब भाजपा ‘कॉकरोच बंदी’ लाई सै।” 
-=-==-=-=-=-
...लो जी ‘गब्बर’ ने कर दिया काम तमाम !
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा सरकार को लेकर दिए बयान पर जोरदार पलटवार कर दिया। विज ने तंज कसते हुए कहा कि “हारे अर पिटे हुए मोहरे ऐसे ही बयान दिया करैं सैं।” उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का राजनीति म्हं “काम तमाम” हो चुका सै अर अब वो दोबारा राजनीति म्हं अपनी मजबूत जगह ना बना पाएंगी। अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी सै। इसलिए वो इस तरह के बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर री सैं। विज बोले कि भाजपा की सरकार मजबूती तै काम कर री सै अर देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी सै। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अम्बाला स्थित आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीदी स्मारक के दौरे पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करीब 4 घंटे तक स्मारक में रहे अर हर चीज को बारीकी तै देखा। विज बोले कि ये शहीदों के सम्मान का बहुत बड़ा प्रतीक सै अर हरियाणा सरकार देशभक्ति की भावना नै मजबूत करन का काम कर री सै। 
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे को “नौटंकी” कहे जाण पर भी विज ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नै अपने “नानके” में मोदी जी का जाण खटक रह्या सै। विज बोले कि मोदी जी विदेश घूमण-फिरण खातर ना, बल्कि देश खातर जाते सैं अर अरबों डॉलर का निवेश लेकर आवैं सैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की विदेश नीति के कारण भारत के दूसरे देशों के साथ रिश्ते मजबूत हुए सैं। देश में महंगाई और आर्थिक हालात पर विज ने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्धों का असर भारत पर भी पड़ा सै। तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई सै, लेकिन मोदी सरकार की मजबूत विदेश नीति के कारण देश में सप्लाई बनी हुई सै। उन्होंने भरोसा जताया कि हालात जल्द सामान्य होंगे।
=--==-=-
प्रकृति ले रही इम्तिहान !
हरियाणा म्हं गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा ले रही सै। दिन तो दिन, अब रात नै भी चैन ना छोड़्या। प्रदेश म्हं 38 साल बाद सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई सै। गर्म हवाओं अर उमस के कारण लोग रात भर कूलर-एसी के आगे बैठे रहण नै मजबूर सैं। मौसम विभाग अर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक भिवानी म्हं बीते गुरुवार रात तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले 38 सालां का सबसे ज्यादा सै। इससे पहले 1988 म्हं गुरुग्राम की रात 34.8 डिग्री तक पहुंची थी। अब हालात ऐसे हो गए सैं कि रात के टैम भी लोगों नै गर्म हवा झुलसा रही सै। मौसम विशेषज्ञां का कहना सै कि लगातार बढ़ता न्यूनतम तापमान बुजुर्गां, बच्चों अर बीमार लोगों खातर खतरनाक साबित हो सकै सै। दिन के टैम भी सूरज आग उगल रह्या सै। मौसम विभाग नै 27 मई तक फिर तगड़ी गर्मी अर लू का अलर्ट जारी कर दिया सै। कई जिल्यां म्हं हीटवेव अर सीवियर हीटवेव की चेतावनी दी गई सै। लोगों नै दोपहर के टैम बाहर ना निकलण अर ज्यादा तै ज्यादा पानी पीण की सलाह दी गई सै। उधर गर्मी के कारण बिजली की डिमांड भी आसमान छू रही सै। एसी, कूलर अर पंख्यां के लगातार चलण तै प्रदेश म्हं बिजली की खपत 26 करोड़ यूनिट तै ऊपर पहुंच गई सै। बिजली विभाग भी बढ़ती मांग नै देखकै पूरी तैयारी म्हं जुट्या हुआ सै।
---=-=-
हरियाणा पुलिस में डिजिटल तबादले !
हरियाणा पुलिस म्हं पहली बार तबादला सिस्टम नै पूरा डिजिटल बना दिया गया सै। अब ना सिफारिश चली, ना फोन कॉल अर ना किसी बड़े अफसर का दबाव। हरियाणा पुलिस ने 6884 सिपाहियों के ऑनलाइन तबादले कर दिए सैं, जिनमें 5098 पुरुष अर 1786 महिला जवान शामिल सैं। खास बात ये सै कि जवानां नै उनकी मेरिट अर खुद के भरे विकल्पां के हिसाब तै मनचाहे स्टेशन मिले सैं। हरियाणा पुलिस का ये कदम पुलिस विभाग म्हं बड़ा सुधार माना जा रह्या सै। पहली बार पूरा ट्रांसफर सिस्टम बिना किसी मानवीय दखल के सिर्फ सॉफ्टवेयर के जरिए पूरा किया गया। जवानां नै मार्च महीने म्हं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरकै अपने पसंदीदा जिल्यां के विकल्प दिए थे। 2 मार्च तै 20 मार्च तक चली इस प्रक्रिया म्हं बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर चुके महिला-पुरुष सिपाहियों नै हिस्सा लिया। अब सॉफ्टवेयर ने मेरिट अर खाली सीटों के हिसाब तै जिल्यां का अलॉटमेंट कर दिया। इससे उन जवानां नै सबसे ज्यादा राहत मिली सै, जो पहले अपने घर तै 200-300 किलोमीटर दूर पोस्टिंग झेलण नै मजबूर थे। पहले मनचाहे स्टेशन खातर नेताओं, अफसरां अर सिफारिशों के चक्कर काटणे पड़ते थे, लेकिन इस बार सिस्टम पूरी तरह पारदर्शी रखा गया। हरियाणा पुलिस मुख्यालय की तरफ तै सभी पुलिस कमिश्नर, एसपी, डीसीपी अर कमांडेंट्स नै आदेश जारी कर दिए गए सैं कि तबादला किए गए जवानां नै जल्द रिलीव किया जाए ताकि वो नए स्टेशन पर जॉइन कर सकें। डीजीपी अजय सिंहल की निगरानी म्हं हुई इस प्रक्रिया नै पुलिस विभाग के अंदर नई उम्मीद जगाई सै। जवानां का कहना सै कि पहली बार बिना भागदौड़ अर बिना दबाव के उन्हें पसंद के जिले मिले सैं। उधर आइआरबी के करीब 2500 जवान अभी भी जिला पुलिस म्हं तबादले का इंतजार कर रहे सैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश अर सरकार की मंजूरी के बावजूद अभी तक उनकी प्रक्रिया शुरू ना हो पाई सै। जवान कई बार मुख्यमंत्री अर डीजीपी तै मिलकै मांग उठा चुके सैं। फिलहाल हरियाणा पुलिस का ये ऑनलाइन ट्रांसफर मॉडल प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था म्हं बड़े डिजिटल सुधार के तौर पर देखा जा रह्या सै।
--=-=-
इब काम गेल होगी पहचान !
हरियाणा सरकार अब सरकारी बाबुओं की परफॉर्मेंस केवल फाइलां तै ना, बल्कि डिजिटल रिकॉर्ड तै नापेगी। सरकार प्रशासनिक सिस्टम म्हं बड़ा बदलाव करन जा रही सै, जिथे पुरानी एसीआर यानी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट की जगह अब डिजिटल अर रिजल्ट बेस्ड सिस्टम लागू होगा। मतलब अब सिर्फ ऑफिस आ जाणा या कागज पूरे करणा काफी ना होगा, बल्कि किस कर्मचारी ने कितना काम किया अर कितना असरदार काम किया, उसी के आधार पर नंबर मिलेंगे। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशां के मुताबिक अब कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पूरी तरह मापने योग्य होगी। सरकार एक डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर रही सै, जिथे हर अफसर अर कर्मचारी का काम ऑनलाइन ट्रैक होगा। सबतै खास बात ये सै कि मुख्य सचिव की वेबसाइट पर एक “ऑनर बोर्ड” बनाया जाएगा। इस बोर्ड पर बढ़िया काम करन वाले अफसरां अर कर्मचारियों की रैंकिंग दिखाई जाएगी। ये रैंकिंग राज्य, जिला अर खंड स्तर तक नजर आवेगी। यानी अब सरकारी सिस्टम म्हं भी नंबर गेम शुरू होण जा रह्या सै। सरकार केवल अच्छे काम करने वाल्यां नै सम्मान ही ना देगी, बल्कि कमजोर प्रदर्शन करने वाल्यां की पहचान भी साफ तौर पर होगी। इससे सरकारी दफ्तरां म्हं जवाबदेही बढ़ण अर कामकाज तेज होण की उम्मीद जताई जा रही सै। सरकार ने साफ कर दिया सै कि अप्रैल 2027 तै पुरानी मैनुअल एसीआर व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके बाद सबकुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होगा। एनआईसी अर टेक्निकल टीम ऐसा सिस्टम तैयार कर रही सै, जो कर्मचारियों के रोजाना काम, उपलब्धियां अर परफॉर्मेंस नै सीधे एसीआर तै जोड़ देगा। ये पूरा सिस्टम एचआरएमएस पोर्टल के साथ लिंक रहेगा। सरकार लंबित एसीआर को लेकै भी सख्त नजर आ रही सै। सभी विभागां, बोर्डां, निगमां अर यूनिवर्सिटीज तै उन कर्मचारियों की सूची मांगी गई सै, जिनकी एसीआर सबसे ज्यादा लंबित पड़ी सै। सरकार चाहवै सै कि प्रमोशन, ट्रांसफर अर बाकी फैसले अब पारदर्शी तरीके तै हों। नई व्यवस्था नै सरकारी सिस्टम म्हं “कॉरपोरेट कल्चर” की एंट्री माना जा रह्या सै। अब सरकारी नौकरी म्हं पहचान केवल कुर्सी या सीनियरिटी तै ना, बल्कि काम के रिजल्ट तै बनेगी। सरकार का दावा सै कि इससे कर्मचारियों म्हं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी अर कामकाज की रफ्तार भी तेज होगी।
---===
हरियाणा के छोरे का ब्रिटेन में तोड़े रिकॉर्ड !
भारत के लोग दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं, अपनी सफलता का परचम लहरा ही देते हैं। इसकी एक बानगी ब्रिटेन में भी देखने को मिली, जहां हरियाणा के 23 साल के युवक तुषार कुमार को ब्रिटेन में मेयर चुन लिया गया है। तुषार कुमार ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर चुने गए हैं। उनकी मां परवीन रानी भी हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में डिप्टी मेयर बनी हैं, जो इस परिवार की बड़ी उपलब्धि है। तुषार ने पिछले हफ्ते एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के मेयर के तौर पर जीत हासिल की। उन्होंने लेबर पार्टी से चुनाव लड़ा था और उन्हें 832 वोट मिले। वोटों की दोबारा काउंटिंग के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। तुषार ने कंजर्वेटिव कैंडिडेट को सिर्फ एक वोट से हराया। इसके साथ ही तुषार ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके पहले वह मई 2023 में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के पार्षद बने थे। तब तुषार की उम्र महज 20 साल थी। उस वक्त तुषार किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन से पढ़ाई कर रहे थे। तुषार ने राजनीति में बीएससी की पढ़ाई की है। तुषार की मां परवीन रानी ने भी हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में चुनाव लड़ा और उन्हें भी जीत मिली। परवीन को डिप्टी मेयर चुना गया है। तुषार का कहना है कि वह इस सितंबर में यूसीएल में पॉलिटिकल इकॉनमी में मास्टर डिग्री शुरू करेंगे। तुषार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में ही रहे। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रोहतक से यूके चले गए। उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में ही काम करते हैं। तुषार ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़े रहना सिखाया है। बतौर काउंसलर तुषार ने अपने क्षेत्र में दीवाली समारोह का आयोजन किया था और अब यह हर साल होने वाला कार्यक्रम बन गया है। उन्होंने कहा कि 'भारत में मेरे परिवार का राजनीति से कोई सरोकार नहीं था, क्योंकि भारत में राजनीति अलग है। यूके में ज्यादा अवसर हैं।'
--=-==-
इब यो भी करेंगे बस में फ्री सफर
हरियाणा सरकार नै दिव्यांगजनां नै बड़ी राहत दे दी सै। अब प्रदेश म्हं 40 तै 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोग भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसां म्हं मुफ्त सफर कर सकेंगे। परिवहन विभाग नै इस बारे आदेश जारी कर दिए सैं। इस फैसले तै करीब 1 लाख 22 हजार दिव्यांगजनां नै सीधा फायदा मिलेगा। पहले ये सुविधा केवल 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों नै मिलती थी। साल 2007 म्हं सरकार नै पूरी तरह दिव्यांग लोगों नै एक सहायक के साथ फ्री यात्रा की सुविधा दी थी। बाद म्हं 2010 के अंदर इस सुविधा नै दिल्ली अर चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन लंबे टैम तै 100 प्रतिशत तै कम दिव्यांगता वाले लोग भी सरकार तै मांग कर रहे थे कि उन नै भी रोडवेज म्हं मुफ्त सफर की सुविधा मिले। अब सरकार नै उनकी मांग मान ली सै।
आपनै बता दें कि प्रदेश म्हं पहले तै ही छात्र-छात्राओं, बुजुर्गां, गरीब परिवारां समेत 42 श्रेणियों के लोगों नै मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा दी जा रही सै। अब दिव्यांगजनां नै मिली नई राहत नै सामाजिक सुरक्षा की दिशा म्हं बड़ा कदम माना जा रह्या सै। हरियाणा रोडवेज इस टैम 24 डिपो अर 13 सब-डिपो के जरिए करीब 4108 बसां चलावै सै। ये बसां रोजाना लगभग 11.38 लाख किलोमीटर का सफर तय करैं सैं अर करीब 6 लाख तै ज्यादा यात्रियों नै यात्रा सुविधा देवैं सैं। सरकार के इस फैसले तै दिव्यांगजनां नै रोजमर्रा के सफर, इलाज, पढ़ाई अर नौकरी खातर काफी राहत मिलेगी। खासकर गांव देहात के लोगां नै अब आर्थिक बोझ तै छुटकारा मिलण की उम्मीद सै।
-==-=-
12 बोर्ड में टॉप करने पर इनाम में मिली सड़क !
हरियाणा के कईं गांव और पंचायते अपने अजीब फैसलों को लेकर काफी चर्चा में रही है। ऐसे में अब हरियाणा की एक पंचायत ने टॉप करने वाली छात्राओं को लेकर एक नया फैसला लिया है, जिससे दूसरी छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। दअरसल, चरखी दादरी के गांव जावा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टाफ की तरफ तै गांव म्हं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई स्कूल प्रभारी सुकेंद्र कुमार जाखड़ ने करी, जबकि गांव की महिला सरपंच प्रेम चारण ने भी बढ़-चढ़ कै भाग लिया। रैली के दौरान गांव के लोगों नै सरकारी स्कूल के शानदार परीक्षा परिणामां बारे जानकारी दी गई अर बच्चों नै राजकीय स्कूलां म्हं पढ़ाण खातर प्रेरित किया गया। स्कूल स्टाफ नै बताया कि इस बार दसवीं अर बारहवीं के रिजल्ट नै पूरे इलाके म्हं स्कूल का नाम रोशन कर दिया। प्रभारी सुकेंद्र जाखड़ के मुताबिक दसवीं कक्षा म्हं स्कूल के 10 विद्यार्थी मेरिट सूची म्हं शामिल रहे। वहीं बारहवीं कक्षा म्हं 40 विद्यार्थियों नै मेरिट सूची म्हं जगह बनाई। खास बात ये रही कि दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।महिला सरपंच प्रेम चारण नै होनहार छात्र-छात्राओं की मेहनत की जमकै तारीफ करी। उन्होंने घोषणा करी कि 12वीं कक्षा म्हं प्रथम स्थान हासिल करण वाली बेटी के नाम पर गांव की एक गली का नाम रखा जाएगा। इसके साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर मेरिट सूची म्हं आने वाले सभी विद्यार्थियों नै सम्मानित भी किया जाएगा। सरकारी स्कूल अब किसी तै कम ना सैं। गांव के लोगों नै भी बच्चों अर अध्यापकां की मेहनत की तारीफ करी।

प्रस्तुतिः-चंद्रशेखर धरणी