दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कृष्णा फौगाट ने कुमारी सैलजा, अलका लाम्बा व पर्ल चौधरी का जताया आभार संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की आवाज उठाने का संकल्प

सिरसा, 17 नवंबर , मंगलवार। महिला कांग्रेस की सिरसा जिलाध्यक्ष दोबारा नियुक्त किए जाने पर कृष्णा फौगाट ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
फौगाट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में महिला कांग्रेस को और मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा उनके अधिकारों और सम्मान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।

