Pal Pal India

केजरीवाल अपने लिए एक कुर्सी ढूंढ रहे हैं : वीरेंद्र सचदेवा​​​​​​​

 
  केजरीवाल अपने लिए एक कुर्सी ढूंढ रहे हैं : वीरेंद्र सचदेवा​​​​​​​
नई दिल्ली, 05 मार्च दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने लिए एक कुर्सी ढूंढ रहे हैं क्योंकि उन्हें सुख भोगने की आदत लग गई है। उन्होंने कहा कि विपासना तो सिर्फ एक बहाना है। पिछली बार से इस बार केजरीवाल ने विपासना की जगह भी बदल दी है।
वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल विपासना नहीं विलासिता करने गए हैं। केजरीवाल आज जिस ऐश्वर्य में है, उन्हें सहूलियत की यह आदत पिछले 12 सालों में पड़ चुकी है। आज जिस प्रकार से उनके काफिले का वीडियो सामने आया है। वह केजरीवाल के आम आदमी होने के दावे को झूठा साबित करता है। केजरीवाल पिछले 12 सालों से दिल्लीवासियों के टैक्स के पैसों से सत्ता सुख भोग रहे थे, जिसका जवाब आखिरकार जनता ने उन्हें दे दिया, इसलिए अपनी राजनीतिक जमीन खिसकता देख अब वह पंजाब की जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद करने में लगे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक उठा पटक हो रही है। उसका सबसे बड़ा कारण अरविंद केजरीवाल का वहां विपासना करने का। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि अगर केजरीवाल को विपासना करना ही है तो अपने कर्मो का करें। केजरीवाल उस लूट और भ्रष्टाचार के लिए पश्चाताप करें जो दिल्ली की जनता के साथ किया है।