Pal Pal India

इतिहास के पन्नों में 25 जुलाईः आईवीएफ से आई प्रजनन चिकित्सा में क्रांति

 
 इतिहास के पन्नों में 25 जुलाईः आईवीएफ से आई प्रजनन चिकित्सा में क्रांति
25 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। 1978 में इसी दिन दुनिया की पहली आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) शिशु लुईस ब्राउन का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन को विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस (वर्ल्ड एंब्रियोजॉजिस्ट डे) के तौर पर मनाया जाता है। भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का नाम कनुप्रिया अग्रवाल है जो कोलकाता में जन्मीं। लुईस के जन्म के 67 दिन बाद यानी 3 अक्टूबर 1978 को कनुप्रिया का जन्म हुआ।