इतिहास के पन्नों में 24 जुलाईः आयकर दिवस- भारत के वित्तीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन
Jul 23, 2025, 13:04 IST

24 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन भारत में आयकर लागू किया गया था और इसे आयकर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारत के वित्तीय इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण दिवस है। 2010 से इस दिन को राष्ट्रीय आयकर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आयकर दिवस न केवल भारत में कर प्रशासन के ऐतिहासिक विकास का आदर करता है, बल्कि अधिक कुशल और करदाता-अनुकूल प्रणाली बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रगति एवं आधुनिकीकरण के प्रयासों पर भी प्रकाश डालता है।

